फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भांग बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
छह फरवरी को 317 ग्राम भांग के साथ पकड़े आरोपी से जुड़े हैं तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत भांग बेचने के आरोप में निशांत नामक एक युवक को पिछली रात टियायु से गिरफ्तार किया गया है। छह फरवरी को 317 ग्राम भांग के साथ पकड़े आरोपी विक्रम को निशांत ने भांग बेची थी। पुलिस छानबीन में विक्रम ने यह बात जाहिर की, जिसके आधार पर पुलिस ने अब निशांत को भी दबोच लिया है। फिलहाल मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि गलोड़ पुलिस ने छह फरवरी को विक्रम सिंह को 317 ग्राम भांग के साथ दबोचा था। निशांत शर्मा के भी तार उसी केस से जुड़े हैं। इस आधार पर पुलिस ने गिरफ्तारी की है। पुलिस धीरे-धीरे अब नशेड़ियों तक पहुंच रही है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि निशांत शर्मा के संपर्क 317 ग्राम भांग के साथ पकड़े विक्रम सिंह से जुड़े हैं। पुलिस ने गत रात्रि निशांत शर्मा को गिफ्तार किया। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें