फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम के टाउन हॉल में शुरू होगा योगाभ्यास

Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम के तहत आयुर्वेद विभाग के साथ मिलकर योगाभ्यास सत्र शुरू करेगा। नगर निगम के टाउन हॉल में सुबह के समय योगाभ्यास सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम शीघ्र ही रूपरेखा तैयार करेगा। नगर निगम हमीरपुर का टाउन हॉल पूरे शहर का केंद्र बिंदू है। ऐसे में यहां पर सुबह के समय योगाभ्यास करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ावा मिलेगा। लोगों की सुविधा के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से विशेष योग शिक्षक लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने इस बावत आयुर्वेद अधिकारियों के साथ चर्चा भी की है। इस योग सत्र में न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी भाग ले सकेंगे।
लाेगों की सुविधा के लिए नगर निगम और आयुर्वेद विभाग करीब 40 मिनट तक इस सत्र का आयोजन करेगा, जिसमें प्राणायाम के साथ साथ योग क्रिया भी सिखाई जाएंगी। आयुर्वेदिक अधिकारियों के अनुसार योग से बीमारियों में कमी आती है तथा शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन

टाउन हॉल में एक समय में कम से कम 100 लोग एक साथ योगा कर सकेंगे। नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुर्वेदिक अधिकारियों के साथ योगाभ्यास शुरू करवाने को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर लोग इसे लेकर सकारात्मक रवैया अपनाते हैं, तो इसे शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें