फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग परिवार सहित करें योगाभ्यास : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सरिता राणा ने लोगों से कहा है कि वे परिवार सहित रविवार प्रात: 7 से 7:45 बजे तक 45 मिनट तक योगाभ्यास करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घर पर रहकर परिवार के साथ योगाभ्यास की विषयवस्तु पर आधारित है। लंबे सामान्य योगाभ्यास क्रम से संबंधित प्रशिक्षण के वीडियो योग पोर्टल, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट के अलावा सभी सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध हैै।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त टीवी चैनलों पर योग पर आधारित वीडियो लगातार चलाए जाएंगे। लोगों को अपनी भाषा में सामान्य योगाभ्यास क्रम का प्रशिक्षण वीडियो देखने के लिए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट पर दिए यूट्यूब लिंक पर जाना होगा। लोग योगाभ्यास के चित्र आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के योग पोर्टल की सोशल वॉल पर अपलोड भी कर सकते हैं। योगाभ्यास के वीडियो लाइव स्ट्रीम करने के साथ-साथ यूट्यूब पर अपलोड करके आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न शोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लोग इसके अलावा केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित वीडियो ब्लोगिंग प्रतियोगिता माई लाइफ माई योगा में भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने और इससे संबंधित अन्य जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट व योग पोर्टल के प्रतियोगिता अनुभाग में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें