फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्पोजल सामग्री पर पाबंदी के फैसले पर अमल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पपलाह में डिस्पोजल गिलास और प्लेट पर पाबंदी लगाकर अब उसकी जगह स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 की कन्या दान समिति पपलाह में विवाह, समारोहों इत्यादि में डिस्पोजल गिलास, प्लेट, डोना इत्यादि का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय हाल ही में बैठक में लिया था। इस निर्णय को उन्होंने गांव में बेटी की शादी से लागू कर दिया है। गांव की कमेटी ने 500 स्टील के गिलास और 500 ही क्रॉकरी की प्लेटें खरीदी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की इस पहल की प्रशंसा गांव में ही नहीं बल्कि जिलाभर में हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शादी या यज्ञ होने के बाद भी एक माह तक गिलास, प्लेटों और डोनों में बचे चावल सब्जी की बदबू नहीं जाती है। इससे निजात दिलाने और सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए समस्त ग्रामवासियों ने फैसला किया कि ग्राम में 500 गिलास स्टील और 500 प्लेटों का अतिशीघ्र प्रबंधन किया जाए। साथ में सभी रिश्तेदारों व दोस्तों से आग्रह किया है कि यदि घर खाना ले जाना है तो टिफिन, थैला इत्यादि की व्यवस्था वे स्वयं करके आएं। पूर्व प्रधान ग्राम सुधार सभा कुलदीप परवाना ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से स्टील के गिलास व क्रॉकरी की प्लेटों का इस्तेमाल शादी समारोह से शुरू कर दिया है। जिससे स्वच्छ भारत को भी सफलता मिलेगी। सर्वहित सहयोग जैसे पुनीत कार्यों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें