हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत नगर परिषद के वार्ड एक हीरानगर में सड़क किनारे बैंच पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।
मृतक की पहचान प्रभू राम (48) निवासी अणु के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जब शहर के कुछ लोग हीरानगर की ओर सैर करने निकले तो करीब छह बजे उन्होंने इसे बैंच पर अचेत अवस्था में देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसकी एक बेटी है। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। शव भीगा हुआ था, इससे रात को बारिश के व्यक्ति पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।