फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से सरकाघाट वाया भरेड़ी सडक के विस्तारीकरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
बस्सी से सरकाघाट वाया भरेड़ी सड़क का बलैग से विस्तारीकरण का कार्य शुरू।
विज्ञापन
11 किलो मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 11 करोड़
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की कंपनी ने बैलग से शुरू किया सड़क को चौड़ा करने के लिए खुदाई का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में आधुनिक तरीके से बस्सी से सरकाघाट वाया भरेड़ी 11 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इससे अब वाहन चालकों को जहां खराब सड़क से राहत मिलेगी, वहीं आधुनिक तरीके से बनने वाली सड़क पर वाहन चालकों को वाहन चलाना आसान होगा।

लोक निर्माण भोरंज उपमंडल के अधीन आने वाली करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण पर 11 करोड़ खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश की कंपनी ने सड़क को चौडा करने के लिए बस्सी से सरकाघाट वाया भरेड़ी सड़क पर बैलग से खुदाई का कार्य जेसीबी से शुरू कर दिया है। सड़क के एक ओर ही खुदाई की जा रही है। करीब साढे पांच मीटर चौड़ाई की बनने वाली इस सड़क पर वाहनों के पास देने की समस्या नहीं रहेगी। इससे पहले सड़क कई स्थानों से संकरी होने की वजह से इस पर वाहनों के जाम लगने समस्या होती थी। भरेड़ी बाजार और कक्कड़ में जाम की समस्या से वाहन चालक जूझते हैं। आधुनिक तरीके से बनने वाली इस सड़क का निर्माण सीमेंट और केमिकल के मिश्रण से होगा और सड़क की उखाड़ी गई सामग्री का भी वहीं प्रयोग होगा। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी की सही व्यवस्था के लिए पक्की नालियां बनेंगी। नालियों का पानी कलवर्ट में डाला जाएगा ताकि सड़क बारिश और बरसात के मौसम में सुरक्षित रहे। इस सड़क के आधुनिक तरीके से बनने के बाद हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल और मंडी जिला के सरकाघाट व धर्मपुर मंडल की करीब 50 पंचायतों के लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता विजय कुमार का कहना है कि बस्सी से सरकाघाट वाया भरेड़ी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क आधुनिक तरीके से बनेगी। इसके निर्माण में सीमेंट और केमिकल प्रयोग होगा तथा सड़क की उखाड़ी सामग्री का वहीं पर उपयोग होगा। इसके निर्माण पर करीब 11 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें