फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली गुल होते ही मिनी सचिवालय में ठप हो रहा कामकाज, साढ़े चार घंटे लोग परेशान

Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स
विज्ञापन
अनिल डोगरा
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। सुबह बिजली गई तो मिनी सचिवालय बड़सर में सरकारी कामकाज की रफ्तार भी थम गई। कंप्यूटर बंद हुए तो जरूरी काम अटक गए और कार्यालयों में पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा।
बिजली कट की सूचना पहले से थी, लेकिन किसी भी विभाग में जनरेटर या इन्वर्टर की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। इसका असर मिनी सचिवालय के अलावा तहसील, थाना बड़सर और डीएसपी कार्यालय में भी दिखा।
विज्ञापन

समय : पूर्वाह्न 11:30 बजे। सहेली गांव की ज्ञानो देवी को मिनी सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय पहुंचना था। लिफ्ट बिजली न होने से बंद थी। बुजुर्ग ज्ञानो देवी सीढ़ियां चढ़ते हुए बीच में थककर बैठ गईं।
उन्हें पेंशन संबंधी काम करवाना था। चौथी मंजिल तक पहुंचने में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। उनके जैसी परेशानी कई अन्य बुजुर्गों और महिलाओं को भी झेलनी पड़ी।
समय : दोपहर 12 बजे। सालन गांव के सुनील कुमार गन लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने पहुंचे थे। बिजली न होने से उनका काम अटक गया। करीब चार घंटे इंतजार के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। सरकारी कार्यालयों में अधिकतर काम कंप्यूटर के जरिये होते हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बंद होते ही लोगों को खाली बैठना पड़ा।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार घंटे बाद दोपहर 1:00 बजे मिनी सचिवालय में बिजली बहाल हुई। इसके बाद कार्यालयों में कामकाज सामान्य हो सका। सवाल यह है कि जब बिजली कट पहले से घोषित था तो कार्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? मिनी सचिवालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद जनरेटर या इन्वर्टर का प्रबंध नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। संवाद

मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स

मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स

मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स

मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स

मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स

मिनी सचिवालय बड़सर में बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद होने के चलते सीढ़ियां चढ़ती बुजुर्ग महिला। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें