फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कटिंग-टेलरिंग और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेंगी महिलाएं

Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएनबी आरसेटी मट्टनसिद्ध में कटिंग-टेलरिंग एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा, जिसमें महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के साथ ब्यूटीशियन कोर्स की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों की 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं निशुल्क भाग ले सकेंगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक डिजाइनिंग, सिलाई तकनीक, कढ़ाई कार्य, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग तथा ब्यूटी पार्लर संचालन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षण अवधि में खाने-रहने की सुविधा, वर्दी एवं आवश्यक उपकरण भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पीएनबी आरसेटी प्रबंधन ने इच्छुक महिलाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 7018356094 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोट

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे घर बैठे अपना रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। -अजय कतना, निदेशक, आरसेटी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें