नादौन पंचायत समिति हाल में धूप बनाने का प्रशिक्षण देते सुनील शर्मा।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। गो गोबर और मूत्र से विभिन्न उत्पाद बनाने और इसके व्यवसाय से संबंधित नादौन में चल रहे चार दिवसीय शिविर के दूसरे दिन वीरवार को महिलाओं को गाय के गोबर से धूप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सिद्धि विनायक गोशाला मूहल देहरा के प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे शिविर और उत्पाद काफी लाभप्रद हो सकते हैं।
गाय के गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पादों से स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक तौर पर भी मदद मिलेगी। इस शिविर में नादौन क्षेत्र के 36 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। जिन्हें गो गोबर व मूत्र से दिव्य धूप, फिनायल व कीटनाशक तैयार करने की विधियां बताई जाएंगी। तीन दिन तक नादौन के पंचायत समिति हाल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के अंतिम दिन सिद्धि विनायक गोशाला मुहल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां पर महिलाएं प्रैक्टिकल तौर पर उत्पाद बनते हुए देख पाएंगी और इस संबंध में अन्य जानकारियां भी हासिल कर पाएंगी।