स्वास्थ्य उपकेंद्र बुनी में कोरोना वैक्सीन लगवाते बुजुर्ग।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। स्वास्थ्य उपकेंद्र बुनी में वीरवार को 50 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिता कुमारी, देशराज, आशा वर्कर नीलम, सुदर्शना, रेखा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला और अनीता भी मौजूद रहीं।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि वीरवार को स्वास्थ्य खंड नादौन के तहत आने वाले आठ स्वास्थ्य उपकेंद्रों बुनी, चालान, करौर, कलूर, पुतरिआल, पोउ, ग्वालपथर में 60 साल से ऊपर आयु वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों को आधे घंटे तक चिकित्सीय निगरानी में रखा गया। सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 300 के करीब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।