फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने खिलौने बनाने का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में तहसील नादौन के गांव भरयाल की महिलाओं के लिए नरम खिलौना निर्माण एवं विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को नरम खिलौने बनाने और इनके विक्रय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पंजाब नेशनल बैंक के हमीरपुर मंडल के प्रमुख अरविंद सरोच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें