फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की दिहाड़ी कम मिलने पर महिलाओं ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
मुंडखर में चक्का जाम करतीं महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। मनरेगा के तहत कम दिहाड़ी मिलने से गुस्साई मुंडखर की महिलाओं ने स्थानीय गांव से होकर गुजरने वाले ऊना मंडी हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। आधे घंटे के चक्का जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं, लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर गई और महिलाओं को समझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

मुंडखर पंचायत की महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग की सड़क की सफाई और मरम्मत का काम मनरेगा के तहत किया था। मेहनत करने के बाद प्रत्येक महिला को महज सौ रुपये दिहाड़ी ही उसके खाते में आई। इससे महिलाएं रोषित हो गईं और मंगलवार सुबह मुंडखर में चक्का जाम कर दिया। इस कारण सड़क से जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए देरी हुई। लोक निर्माण विभाग भोरंज के एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी, लेकिन महिलाओं की समस्या को सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें