फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर पंचायत में प्रवासी महिला आग से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिप्पर में बुधवार सुबह एक प्रवासी महिला आग से झुलस गई है। पीड़ित महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टिप्पर में प्रवासी महिला सुनीता देवी (27) पत्नी सतीश कुमार गांव छावड़ा यूपी निवासी बुधवार सुबह खाना पका रही थी कि अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन

महिला की चिल्लाने के आवाज सुनकर परिजन अंदर गए तो उन्होंने देखा की सुनीता देवी आग से झुलसी हुई थी। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया लेकिन, तब तक पीड़ित महिला काफी ज्यादा जल चुकी थी। परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला की नाजुक हालत को देखते हुए हमीरपुर से टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला लगभग 50 फीसदी से अधिक झुलस चुकी है व बयान देने में भी असमर्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से परिजनों के बयान कमलबद्ध कर लिए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, एसएचओ मस्तराम नाइक ने बताया कि टिप्पर में महिला के जलने का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसकी छानबीन कर रही है। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें