फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के लिए जिले में स्थापित किए 8 बूथ

विज्ञापन
8 more booth estblished for corona semple
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि कोविड-19 सैंपलिंग के लिए जिले के 8 अस्पतालों एवं स्थानों पर विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर सैंपल देने के लिए समय निर्धारित किया गया है तथा नोडल चिकित्सा अधिकारी तैनात किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति निर्धारित समय अवधि में इन बूथों पर आकर कोरोना टेस्ट के लिए अपना सैंपल दे सकता है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर के बूथ पर सुबह 9:30 से 11 : 30 बजे और बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु के बूथ पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल टौणी देवी में सुबह 9:30 से 11: 30 बजे तक, नागरिक अस्पताल बड़सर में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल भोरंज में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल सुजानपुर में सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक, नागरिक अस्पताल नादौन के बूथ पर दोपहर 2 से 3:30 बजे तक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ के बूथ पर सुबह 9: 30 से 10: 30 बजे तथा दोपहर 2 से 3: 00 बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बूथ के लिए डॉ. राजेंद्र अग्निहोत्री को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94180-96541 है। बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु के नोडल अधिकारी डॉ. कविश खन्ना 94182-54182, नागरिक अस्पताल टौणी देवी डॉ. कुमार अभिषेक 70182-51414, नागरिक अस्पताल बड़सर डॉ. राकेश कुमार 70782-82184, नागरिक अस्पताल भोरंज डॉ. पृथी चौधरी 88948-67267, नागरिक अस्पताल सुजानपुर डॉ. राजकुमार 94181-19798, नागरिक अस्पताल नादौन डॉ. बीएस राणा 94180-93437 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित डोगरा बनाए गए हैं, जिनका मोबाइल 94596-53421 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें