फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन बाजार में आभूषण चोरी मामले में आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार, दो दिन का मिला पुलिस रिमांड
विज्ञापन


महिलाओं के साथ एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, चोरी हुए गहने बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस(हमीरपुर)। अपर बाजार नादौन से आभूषण चोरी करने वाली मुख्य आरोपी महिलाएं मुरादाबाद के निकट सामली से गिरफ्तार कर ली गई हैं। आरोपी महिलाओं के साथ उनके गिरोह का एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है जो कि चोरी की घटना में संलिप्त था। आरोपी महिलाएं सुनीता देवी पत्नी राजेंद्र, ममता पत्नी धर्मेंद्र और पुरुष जितेंद्र पुत्र सोमपाल ने 28 जनवरी को दिनदहाड़े नादौन के अपर बाजार में आभूषण विक्रेता की दुकान से पांच लाख रुपये के आभूषण चुराए थे। इसके उपरांत नौ फरवरी को नादौन पुलिस ने यूपी निवासी दो आरोपियों राकेश कुमार पुत्र मलखान, विशाल पुत्र जगदीश शरण को गिरफ्तार किया था। जो कि अभी तक पुलिस रिमांड पर है।

मामले में नादौन पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को नादौन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस टीम ने आभूषण की दुकान से चोरी किए हुए सभी आभूषणों की रिकवरी कर ली है। जिसमें पांच मांग टिक्के, सात मंगलसूत्र, दो गले के लॉकेट, चार जोड़ी बालियों सहित अन्य सोने के सभी शामिल हैं। चोरी मामले में पांच आरोपी मुख्यत: गिरोह के रूप में कार्य रहे थे। पांचों आरोपियों पर इससे पूर्व भी कईं मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

अप्पर बाजार नादौन में आभूषण विक्रेता की दुकान से चोरी के मामले में मुख्य आरोपी महिलाओं और उनके गिरोह के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन का पुलिस डिमांड मिला है।

भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें