बड़सर (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत दियोटसिद्ध क्षेत्र से एक महिला अपनी बेटी सहित लापता हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से शिमला का रहने वाला है और वर्तमान में दियोटसिद्ध क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ लेबर का काम करता है। तीन अक्तूबर को उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई।
काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद