नादौन में कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के चालान काटते हुए यातायात प्रभारी नरेश कुमार।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। मास्क न लगाने या उचित ढंग से न लगाने वालों पर नादौन पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की और चालान काटे। यातायात प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने बस अड्डे के आसपास दो लोगों का मास्क न लगाने पर चालान काटा।
वहीं, यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के अलग से चालान काटे गए। नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस की ओर से क्षेत्र भर में रोजाना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी नीरज राणा ने लोगों से आग्रह किया है कि वह मास्क का प्रयोग करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यातायात नियमों का पालना करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह नए वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजनों से बचें तथा नशा करके वाहन न चलाएं।