फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्दी की दस्तक के साथ मूंगफली-गजक का कारोबार गर्म

Sat, 14 Nov 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर की एक दुकान में रखी गजक व अन्य सामान। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजार में मूंगफली और गजक की मांग बढ़ने लगी है। शहर में रेहड़ियों से लेकर दुकानों तक मूंगफली की बिक्री शुरू हो गई है और लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर में इन दिनों मूंगफली करीब 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हालांकि, इसकी गुणवत्ता और किस्म के अनुसार कीमतों में अंतर है। वहीं, गजक का 400 ग्राम का पैकेट 60 रुपये से मिलना शुरू हो रहा है।
दुकानदारों के मुताबिक फिलहाल मांग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन तापमान में गिरावट के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सर्दियों का मौसम मूंगफली और गजक के कारोबार के लिहाज से खास रहता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे इनकी खरीदारी में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

मूंगफली और गजक स्वाद के साथ सर्दियों के खानपान का अहम हिस्सा मानी जाती हैं। मूंगफली में प्रोटीन और अच्छे वसा पाए जाते हैं, जबकि तिल और गुड़ से तैयार गजक अपने खास स्वाद के कारण लोगों की पसंद बनी रहती है।

-
मूंगफली और गजक की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। उम्मीद है कि सर्दियों में इनका अच्छा कारोबार होगा। -विधि चंद, दुकानदार हमीरपुर
मूंगफली और गजक के मूल्य अलग-अलग हैं। दोनों ही चीजें सर्दियों में खूब पसंद की जाती हैं। -शिव कुमार शर्मा, दुकानदार हमीरपुर
अभी मूंगफली और गजक की मांग कम है। जैसे-जैसे मौसम ठंडा होगा, वैसे-वैसे मांग भी बढ़ेगी। -अश्वनी, दुकानदार हमीरपुर

हमीरपुर की एक दुकान में रखी गजक व अन्य सामान। संवाद

हमीरपुर की एक दुकान में रखी गजक व अन्य सामान। संवाद

हमीरपुर की एक दुकान में रखी गजक व अन्य सामान। संवाद

हमीरपुर की एक दुकान में रखी गजक व अन्य सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें