फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौकरी नहीं मिली तो छोटी रेहड़ी से पाई बड़ी कामयाबी

Sat, 16 May 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिव मंदिर हमीरपुर के सामने सामान बेचती अराधना। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर की अराधना नौकरी न मिलने पर निराश होने के बजाय छोटा कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनी हैं। आज अराधना कॉस्मेटिक्स का सामान बेचकर हर माह लगभग 10 से 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

उनकी यह पहल न केवल परिवार के लिए सहारा बनी है, बल्कि अन्य युवाओं और महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद अराधना ने साबित किया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से छोटे स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कौन सा काम किया जाए। परिवार और परिचितों की सलाह पर उन्होंने कॉस्मेटिक्स का कारोबार शुरू किया, क्योंकि महिलाओं और युवतियों में इसकी हमेशा मांग रहती है।
विज्ञापन

अपनी बचत और परिवार की थोड़ी आर्थिक मदद से उन्होंने छोटी रेहड़ी लगाई। शुरुआत में बिंदी, चूड़ियां, नेल पॉलिश, क्रीम, फेस पाउडर, लिपस्टिक, हेयर क्लिप और अन्य कॉस्मेटिक्स का सीमित सामान रखा गया।
शुरुआती दिनों में बिक्री कम रही, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अब उनकी दुकान पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रहती है और त्योहारों व शादी के सीजन में बिक्री और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें