फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मापतोल विभाग ने काटे 10 चालान

Fri, 15 Apr 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मापतोल विभाग हमीरपुर ने 10 दुकानों के चालान किए हैं। बिझड़ी, जाहू, हमीरपुर और नादौन में कार्रवाई की। मई महीने में दुकानदारों को जुर्माने की राशि तय की जाएगी। मापतोल विभाग के नियंत्रक जुर्माने की राशि तय करेंगे।
विज्ञापन


विभाग ने सात चालान बिना एमआरपी सामान बेचने जबकि तीन चालान मापतोल उपकरण सही न होने पर किए हैं। विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में जाकर करीब पांच दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें 10 दुकानदारों को दोषी पाया है। जल्द ही जिला भर में दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

बीते साल वसूला 21.66 लाख जुर्माना
मापतोल विभाग ने 2015 में 21.66 लाख रुपये जुर्माना वसूूल किया है। जिला के सभी शहरों में दुकानों का औचक निरीक्षण कर दुकानदारों के चालान काट लाखों रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला के विभिन्न बाजारों में कार्रवाई की गई है। इसमें 10 दुकानों के चालान किए हैं। मई में दुकानदारों के जुर्माने की राशि तय की जाएगी।
- बलवीर चंद आर्य, जिला मापतोल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें