फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री मिल रही 56 जीवन रक्षक दवाइयां: कौल सिंह

Fri, 15 Apr 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
69वें हिमाचल दिवस के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के खेल मैदान हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह पर स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने तिरंगा फहराया और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड की पुरुष और महिला, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पुलिस एएसआई पवन कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चों और परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-छोटी रियासतों का विलय कर हिमाचल का गठन किया गया था। 1966 में डॉ. वाईएस परमार के प्रयासों से पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल में मिलाने के बाद 1971 में तत्काल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन साल में 130 स्वास्थ्य संस्थानों को खोला और इनमें से कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य संस्थानों पर लोगों को 56 जीवन रक्षक दवाइयां निशुल्क दी जा रही हैं।

समारोह में ये लोग भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता वर्मा, आपदा प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, केसीसी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, केसीसी बैंक उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, पीसीसी डेलिगेट राजेंद्र जार, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह वर्मा, महासचिव अजय शर्मा, केसीसी बैंक निदेशक अनिल वर्मा, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य राकेश रानी, उपायुक्त मदन चौहान, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध और एएसपी डॉ. शिव कुमार उपस्थित थे।

पटवारियों के 1120 पद भरे जाएंगे : कौल सिंह
स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1120 पटवारियों को प्रशिक्षण देने के लिये भर्ती करने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें पटवार सर्किलों में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे पटवारियों की नियुक्ति भी प्रशिक्षण पूरी होते ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें