फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर व्यर्थ बह रहा पेयजल

विज्ञापन
लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर पेयजल पाइप में हो रहा रिसाव। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन के ज्वालामुखी एनएच पर लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। एनएच के निकट ही पेयजल पाइप में हो रहे रिसाव के कारण यहां बड़ा गड्ढा बन गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। लोगों में अजय कुमार, संजय कुमार, बृजमोहन, विकास, विशाल, रमेश व तरुण आदि ने कहा कि यहां पेयजल पाइप में काफी दिनों से रिसाव हो रहा है। इस बारे में वे कई बार विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व ही इस सड़क पर विभाग ने टारिंग बिछाई। कई वर्षों बाद यह सड़क पक्की की गई। लेकिन, जहां पाइप में रिसाव हो रहा है वहां टारिंग उखड़ गई है और वहां गड्ढा पड़ गया है। जिससे आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान करवाया जाए। विभाग के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि आज ही यह समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें