फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वार्ड हुए अनारक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव रोस्टर जारी हो गया है। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के वार्ड इस बार अनारक्षित हो गए हैं। जबकि, पूर्व में अध्यक्ष का वार्ड महिला के लिए और उपाध्यक्ष का वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित था। लेकिन, इन दोनों के वार्डों में इस बार मुकाबला रोचक होगा। पंचायत समिति के वार्ड का रोस्टर जारी होने के साथ ही पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुनाव में उतरने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। वार्ड की आरक्षित और अनारक्षित सीट को लेकर चुनाव में उतरने की मंशा पाले लोगों को दूसरे क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमानी पड़ेगी। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद अब चुनावी मुहिम भी तेज होने लगी है।
विज्ञापन

सुजानपुर विकास खंड के तहत पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में से 4 वार्ड अनारक्षित हुए हैं। 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, एक पिछड़ा वर्ग महिला और 2 सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए, 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। ग्राम सभा बगेहड़ा जोल, ग्रामसभा जंगल, ग्रामसभा चबूतरा और मनिहल, ग्राम सभा करोट अनारक्षित रखी गई है। जबकि, ग्राम सभा डेरा और टिहरा, थाना दवरियानूर चलोह, स्पाहल दुहक, ग्राम सभा लंबरी रंगड़, ग्रामसभा री बनाल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ग्राम सभा खैरी पिछड़ा वर्ग महिला, ग्राम सभा पनोह और चमियाना अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। ग्राम सभा दालड़ा पिछड़ा वर्ग के लिए और ग्राम सभा वेरी, ग्राम सभा पटलांदर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा ने पंचायत समिति का बुधवार को रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें