फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल के रोगी वार्ड में पानी की समस्या का हुआ समाधान

Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज के रोगी वार्ड में पानी की समस्या पर प्रकाशित समाचार। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज के रोगी वार्ड में सप्ताह भर से चल रही पानी की समस्या हल हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को टुल्लू पंप की सुविधा दी है। अब रोगी वार्ड के लिए रखी टंकियों में पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह अगस्त के संस्करण में भोरंज अस्पताल के रोगी वार्ड में पांच दिन से पानी नहीं, मरीज परेशान शीर्षक से समाचार को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पानी की सुविधा देने के लिए टूल्लु पंप लगा दिया है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अब वार्ड में पानी की समस्या नहीं होगी। यदि पानी का प्रेशर कम हो तो टुल्लू पंप से पानी को भर दिया जाएगा।
सिविल अस्पताल भोरंज के रोगी वार्ड में सप्ताह भर से पानी की समस्या बनी हुई थी। इस कारण यहां पर दाखिल मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते मरीजों को शौचालय तक जाने के लिए भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने बताया कि पानी की समस्या हर दूसरे या तीसरे दिन आ रही थी। पिछले कुछ दिनों से रोगी वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा था। उन्होंने बताया कि अब टुल्लू पंप लगाया गया है। अब पानी सीधे टंकियों में लिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें