फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: माहड़े गांव में छह महीने बाद रूका पानी का रिसाव

Sun, 01 Dec 2024 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
माहड़े गांव में पेयजल पाइप को ठीक करते विभागीय कर्मी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत टौणी देवी के माहड़े गांव में छह महीने से माहड़े गांव के रास्ते में व्यर्थ बहते पानी की समस्या का समाधान हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

एनएच 3 के निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन टूटने से पानी का लगातार रिसाव हो रहा था। यह समस्या लगभग छह महीने से बनी हुई थी। व्यर्थ बह रहे पानी से रास्ते में कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई थी। इस वजह से स्कूली बच्चों के साथ वरिष्ठजनों को इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया था। जल शक्ति विभाग और एनएच निर्माण कंपनी ने ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को गंभीरता से लेते हुए पाइपलाइनों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। अब पाइप लाइनों के ठीक होने से गांव में एक बार फिर सामान्य स्थिति लौट आई है।
ग्रामीणों ने कहा कि समस्या के समाधान से उन्हें काफी राहत मिली है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज ने कहा कि ग्रामीणों की मांग और समस्या को ध्यान में रखते हुए पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया है।

माहड़े गांव में पेयजल पाइप को ठीक करते विभागीय कर्मी। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें