फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तालाब में डंपिग से घरों और खेतों में घुसा पानी, दमकल विभाग ने निकाला

Sun, 24 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बेला पंचायत में घरों के समीप संपर्क मार्ग पर जमा पानी।जागरूक पाठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भारी वर्षा के कारण बेला पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम के निकट सुरेन्द्र सिंह के घर में काफी मात्रा में पानी घुस गया, जिसके कारण दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आसपास के घरों में भी पानी भर गया। शिकायतकर्ताओं में सुरेंद्र सिंह, जगरूप सिंह, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार, दिलबाग सिंह आदि ने आरोप लगाया कि उनके घर के निकट पुराने समय से एक बड़ा तालाब था, जो कि अब सूख चुका है। वहीं, शहीद गेट के पास बन रहे पर्यटन विभाग के होटल से निकली मिट्टी से इस तालाब को भर दिया गया है। इसके चलते ऊपर के क्षेत्र से आ रहा सारा पानी खेतों से होते हुए उनके घरों में जमा हो रहा है।
लोगों ने बताया कि शनिवार को हुई भारी बरसात के कारण जलभराव काफी मात्रा में हो चुका है। उन्होंने बताया कि यदि और अधिक बरसात हुई तो उनके घरों को भी खतरा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां पर फसल बर्बाद होने की कगार पर है और घरों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को मौका पर पानी निकासी के लिए भोज दिया गया है तथा समस्या के समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं।

बेला पंचायत में घरों के समीप संपर्क मार्ग पर जमा पानी।जागरूक पाठक।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें