फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली कार्यालय भोरंज की छत से टपक रहा पानी, खौफ में डयूटी दे रहे कर्मचारी

Thu, 21 Aug 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिजली कार्यालय भोरंज के कंट्रोल रूम में टपक रहे पानी के लिए रखी बाल्टी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल भोरंज का भवन जर्जर हालत में हैं। भवन की छत से पानी टपक रहा है। बिजली बोर्ड कर्मियों ने पानी को फैलने से रोकने के लिए नीचे बाल्टियां रखी हैं।
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारी भी खोफ में डयूटी दे रहे हैं। इस भवन की जर्जर हालत के चलते कर्मचारियों ने ऊपर की मंजिल पिछले साल ही छोड़ दी थी। कर्मचारी किराए के भवन में कार्य कर रहे हैं। निचली मंजिल में ही कुछ कर्मचारी कार्य का निर्वाहन कर रहे थे। अब तो निचली मंजिल में भी पानी टपक रहा है। बोर्ड कर्मियों ने जगह-जगह बाल्टियां रखी हैं। पूरे भोरंज क्षेत्र की बिजली सप्लाई का कंट्रोल इसी निचली मंजिल से होता है।
यहां पर कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी भी होती है। भवन की दयनीय हालत होने के कारण कर्मचारियों में भय बना हुआ है। लगभग एक साल पहले इस भवन की ऊपरी मंजिल की सीढ़ियों की मरम्मत के लिए पैसा आया था। जैसे ही मरम्मत का काम शुरू किया गया तो पूरा भवन हिलने लगा। इस कारण मरम्मत कार्य को बंद करना पड़ा। उसके उपरांत अब तक इस भवन की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड भोरंज के एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जैसे ही बजट आएगा, इस भवन की मरम्मत करवा दी जाएगी।

बिजली कार्यालय भोरंज के कंट्रोल रूम में टपक रहे पानी के लिए रखी बाल्टी। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें