फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बूथों पर सुबह के समय ज्यादा हुआ मतदान, दोपहर में थमी रफ्तार, मतदान प्रतिशतता बढ़ी

Wed, 27 May 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चंबोह के वार्ड नंबर एक में लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए महिलाएं। सं - फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)
विज्ञापन
ताल/अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिले में पंचायतीराज चुनाव के चलते मंगलवार सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, गांवों में लोकतंत्र का उत्सव भी शुरू हो गया। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार सामान्य रही, लेकिन पूर्वाह्न तक कई बूथों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

दोपहर बाद मतदान की गति कुछ धीमी जरूर हुई, मगर मतदाताओं का उत्साह बना रहा। ग्राम पंचायत धरोग के वार्ड नंबर एक में बनाए गए बूथ नंबर 70 भरठियान में पहला वोट एक पुरुष मतदाता ने डालकर मतदान प्रक्रिया की शुरुआत की।
समय : सुबह 7 बजे। स्थान : भरठियान बूथ। बूथ के बाहर हलचल शुरू हो चुकी थी। गांव के लोग धीरे-धीरे मतदान केंद्र की ओर पहुंच रहे थे। सुबह के समय महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक नजर आए। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक कुल 17 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें सात महिलाएं और दस पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन

शुरुआती घंटे में बूथ पर भीड़ कम रही, इसलिए मतदाताओं को कतारों में अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा।
पूर्वाह्न 11 बजे तक बूथ का माहौल पूरी तरह बदल गया। चार घंटे के भीतर 266 मतदाताओं में से करीब 103 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी। 58 महिलाओं और 44 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।
बूथ के बाहर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही। दोपहर 2:30 बजे तक मतदान का आंकड़ा करीब 150 तक पहुंच गया। इनमें 83 महिलाएं और 66 पुरुष शामिल रहे। तीन बजे तक कुल 153 मतदाता मतदान कर चुके थे। इस तरह भरठियान बूथ पर कुल 57.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
चंबोह पंचायत में सुबह से लगी रहीं कतारें
ग्राम पंचायत चंबोह में मतदान को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। पूर्वाह्न 11 बजे तक ही यहां करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज हो चुका था। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पंचायत के पांचों वार्डों में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। वार्ड नंबर एक में 182 मत पड़े, जिनमें 103 महिलाएं और 79 पुरुष शामिल रहे। वार्ड नंबर दो में 133 वोट पड़े, जिनमें 84 महिलाएं और 49 पुरुष रहे। वार्ड नंबर तीन में 103 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 64 महिलाएं और 39 पुरुष शामिल रहे। इसी प्रकार वार्ड नंबर चार में 121 वोट पड़े, जिनमें 73 महिलाएं और 48 पुरुष थे। वहीं, वार्ड नंबर पांच में 161 मत पड़े, जिनमें 78 महिलाएं और 83 पुरुष शामिल रहे।
दोपहर बाद धीमी हुई रफ्तार
दोपहर बाद कुछ बूथों पर मतदान की रफ्तार धीमी जरूर हुई, लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। चंबोह पंचायत में तीन बजे तक पंचायत में मतदान प्रतिशतता बढ़कर करीब 74 फीसदी पहुंच गई। इस दौरान कुल 1176 मत पड़े, जिनमें 521 पुरुष और 655 महिलाएं शामिल रहीं। पंचायत में कुल 1598 मतदाता पंजीकृत हैं।

ग्राम पंचायत चंबोह के वार्ड नंबर एक में लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए महिलाएं। सं- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें