राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में सफाई करते स्वयंसेवी। स्रोत : संस्थान
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह और कार्यक्रम अधिकारी रेवती रमन की देखरेख में आयोजित शिविर में 65 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर उगी घास और बरसात के कारण जमी हरी काई को हटाकर परिसर को साफ-सुथरा बनाया।
प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं।
इस दौरान शिविर में अंशुल ठाकुर, रिधिमा शर्मा, आयना शर्मा, पलक राणा, यशवीर ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवियों ने भाग लिया। संवाद