फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मटाहनी सड़क पर दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर

विज्ञापन
मटाहनी सड़क पर दो गाड़ियों में हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत मटहानी सड़क पर वीरवार को दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दोनों गाड़ियां एक-दूसरे के विपरीत दिशा में आ रही थीं। वहीं इस बारे में जांच अधिकारी पुलिस कुलदीप ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं इसी सड़क पर वन विकास निगम द्वारा वन भूमि पर काटी गई लकड़ी काफी लंबे समय से सड़क किनारे पड़ी हुई है।
विज्ञापन


इस कारण आए दिन इस सड़क मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। लोगों ने काफी बार इसे यहां से हटाने की मांग की। लेकिन विभाग सुस्त पड़ा हुआ है। इस कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं गर्मियों के दिनों में वनों में अग्रिकांड भी होते हैं। ऐसे में इस बहु कीमती लकड़ी को सुरक्षित स्थल पर रखना अति आवश्यक है। अग्निकांड के कारण कीमती इमारती लकड़ी को नुकसान पहुंच सकता है।
वहीं इस बारे में वन विकास निगम हमीरपुर मंडलीय प्रबंधक जगदीश गौतम ने कहा कि इस लकड़ी को उठाने का परमिट जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही सड़क किनारों से लकड़ी हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें