फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में खड़े ट्राले से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत निजी विश्वविद्यालय के पास वीरवार दोपहर को एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी विश्वविद्यालय के पास बाइक पर सवार सूरज (21), गांव लदरौर खुर्द और अनीश गांव डुंगरी विश्वविद्यालय के पास जा रहे थे। बाइक अनीश चला रहा था। जो निजी विश्वविद्यालय के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवाओं को ट्राला चालक ने अपने ट्राले में डालकर भोरंज अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार किया गया। लेकिन अनीश की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। वहीं इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी मस्तराम नाइक ने कहा कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें