जिला मंडी के उपमंडल की पंचायत संधोट के जोल गांव के विकास सकलानी का चयन राष्ट्र स्तरीय बॉस्केटबाल टीम में हुआ है। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में होगा।
प्रतियोगिता दो फरवरी से शुरू होगी। सोलन से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विकास हैदराबाद के लिए रवाना हो गया है। बॉस्केटबाल कोच विजय ठाकुर ने बताया कि सोलन में प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ी हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास सकलानी पहले भी पटना और नासिक में नेशनल खेल चुका है।
विकास बैजनाथ के पपरोला में खेल छात्रावास में जमा एक का छात्र है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश राणा ने बताया कि खेल छात्रावास के होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम राष्ट्र स्तर पर कई बार रोशन किया है।