फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस : गांधी चौक पर किया पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित

विज्ञापन
गांधी चौक हमीरपुर में विजय दिवस समारोह में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीरवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर भव्य विजय दिवस समारोह आयोजित हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिकों के परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान डोगरा रेजिमेंट छह के सेना के बैंड ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हमीरपुर के भोटा चौक से गांधी चौक तक पूर्व सैनिकों ने विजय रैली निकाली। इस अवसर पर 1971 में सैनिकों की ओर से दी गई कुर्बानियों एवं शौर्य पूर्ण योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को भी सम्मानित किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि इस भव्य समारोह का आयोजन 1971 के विजय दिवस की स्वर्णिम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान 1971 के युद्ध के अपने अनुभवों को भी साझा किया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की सेना को हराया था। इस मौके पर कर्नल विधि चंद लगवाल ने कहा कि तीन दिसंबर से 16 दिसंबर तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। एक नहीं बल्कि कई मोर्चों पर यह युद्ध लड़ा गया था, जिसमें भारत ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

विजय दिवस के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी उपलक्ष्य पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और वीर सैनिकों, वीर नारियों व उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता रोहित शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार और पूर्व सैनिक चेतन लखनपाल समेत अन्य सैकड़ों पूर्व सैनिक व उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें