फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheating Hamirpur: शातिर ने पिता-पुत्र के खाते से निकाले 43,000

Thu, 06 Oct 2022 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)

सार

शातिरों ने दोनों पिता-पुत्र को झांसे में लेकर कहा कि हम बैंक से बोल रहे हैं और आपके खाते से किसी ने पैसे निकाल लिए हैं। अत: आपको एक ओटीपी भेज रहे हैं। उसे बताएं, आपके पैसे रिकवर हो जाएंगे।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बगबाड़ गांव के रहने वाले पिता-पुत्र के खाते से 43,000 रुपये निकाल लिए। चमन लाल पुत्र शंकर दास गांव बगबाड़ के खाते से 19,000 रुपये, जबकि अक्षय कुमार पुत्र चमन लाल गांव बगबाड़ के खाते से 24,000 रुपये निकाले हैं। शातिरों ने दोनों पिता-पुत्र को झांसे में लेकर कहा कि हम बैंक से बोल रहे हैं और आपके खाते से किसी ने पैसे निकाल लिए हैं। अत: आपको एक ओटीपी भेज रहे हैं। उसे बताएं, आपके पैसे रिकवर हो जाएंगे। पिता और पुत्र दोनों ने शातिर की बातों का विश्वास कर लिया और उसे ओटीपी बता दिया। जैसे ही दोनों ग्राहकों ने अपने बैंक खातों के ओटीपी बताए तो दोनों के खातों से 43,000 रुपये निकल गए।
विज्ञापन


जब तक पूरी कहानी को परिवार ने समझा तब तक उनके खाते से जमापूंजी निकल चुकी थी। मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज पाकर दोनों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने भोरंज पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। शातिर आए दिन ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। कभी बैंक खाता बंद होने तो कभी टेलीफोन और बिजली कनेक्शन बंद होने की बात करके ओटीपी हासिल कर खातों से जमापूंजी निकाल कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी सूरम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी व्यक्ति या अंजान नंबर से आने वाली फोन कॉल पर अपने बैंक की डिटेल और ओटीपी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें