फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम के सभी 15 वार्डों में होगा मतदाता सूचियों का सत्यापन

Sat, 20 Sep 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम हमीरपुर की मतदाता सूचियों के निरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य आरंभ कर दिया गया है, जिसे 26 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए निगम के सभी 15 वार्डों में विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों की सूची जारी करते हुए नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड नंबर-1 एनआईटी के अंतर्गत भरनांग के पंचायत घर में बैठक होगी। इसी दिन दोपहर साढ़े 12 बजे वार्ड नंबर-2 मति टीहरा के अंतर्गत मति टीहरा के पंचायत घर में बैठक होगी।
विज्ञापन

22 सितंबर को वार्ड-3 झनियारा और वार्ड-4 कृष्णानगर की बैठक सुबह साढ़े 10 बजे बस्सी झनियारा के पंचायत घर में होगी। इसी दिन दोपहर बाद ढाई बजे दड़ूही के पंचायत घर में वार्ड-5 की बैठक आयोजित की जाएगी। 23 सितंबर को हमीरपुर के टाउन हॉल में सुबह साढ़े 10 बजे वार्ड-6 देवनगर की बैठक, साढ़े 11 बजे वार्ड-7 अणु कलां की, साढ़े 12 बजे वार्ड-9 बृजनगर की, दोपहर 2 बजे वार्ड-10 नया नगर की, 3 बजे वार्ड-12 रामनगर की और 4 बजे वार्ड-15 सुभाष नगर की बैठक में मतदाता सूचियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा।
24 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे पंचायत घर बल्ह में वार्ड-8 बल्ह और साढ़े 12 बजे पंचायत घर बजूरी में वार्ड-11 बजूरी की मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। 25 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे पंचायत घर बरोहा में वार्ड-13 बरोहा और साढ़े 12 बजे पंचायत घर धलोट में वार्ड-14 हलाणा की मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्डों की बैठक में उपस्थित होकर मतदाता सूचियों के सत्यापन में सहयोग करें तथा अपने नाम इनमें शामिल होने की पुष्टि कर लें। उन्होंने बताया कि ये मतदाता सूचियां 26 सितंबर तक आम जनता के निरीक्षण के लिए नगर निगम के कार्यालय और एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें