फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में महिला को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत हमीरपुर आईटीआई चौक पर अज्ञात वाहन चालक एक महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। लोगों ने घायल महिला के मोबाइल से उसके रिश्तेदारों को कॉल कर इस बात की सूचना दी। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल महिला के रिश्तेदार शिकायतकर्ता निवासी गांव सहसौल वार्ड नंबर चार डाकघर सहसौल थाना बसनही तहसील सुनबड़ साह जिला सहरसा बिहार हाल रिहायश गांव खुड्डी वार्ड नंबर आठ हमीरपुर ने बताया कि वीरवार को किसी अनजान व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि आईटीआई गेट के नजदीक कोई गाड़ी वाला एक औरत को टक्कर मारकर चला गया है। शिकायतकर्ता अपनी पत्नी सहित मौके पर पहुंचा तो इसके साले की पत्नी सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी थी। दो लोगों ने बताया कि कोई गाड़ी चालक टक्कर मारकर भाग गया है। गाड़ी का नंबर पता नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें