फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम 10 से 20 रुपये बढ़ने से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लॉकडाउन में घर बैठे लोगों के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया है। सब्जियों के दाम बढ़ जाने से यह गरीब के चूल्हे से दूर होती जा रही हैं। 10 से 20 प्रति किलो के हिसाब से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

एक ओर जहां कोरोना वायरस के चलते दुकानदारों की दुकानदारी बंद पड़ी हुई है। वहीं महंगे दामों के चलते लोगों को खरीदारी के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है। टमाटर जो कुछ दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिक रहे थे, अब बढ़कर 50 से 60 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। फूलगोभी जो 30 से 35 रुपये के हिसाब से बिक रही थी, अब बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गई है। घिया भी 50 रुपये किलो हो गया है। हरे मटर भी 40 से 50 प्रति किलो की बजाय 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहे हैं। एक ओर जहां कई लोगों का व्यवसाय ठप पड़ा हुआ है, वही दामों से उछाल के चलते इनका स्वाद चखना घर बैठे लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। कई लोगों रविंद्र कुमार, विश्वजीत, अशोक कुमार, अरविंद शर्मा, पंकज वालिया, चंदर सिंह ने बताया कि कारोबार ठप होने से और दिहाड़ी न लग पाने के कारण सब्जी खरीदना उनकी पहुंच से परे हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें