फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड भोरंज में खत्म हुई वैक्सीन, बैरंग लौटे लोग

विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र जोलसप्पड़ में कोरोना वैक्सीन लगवाता वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
अवाहदेवी/भोरंज(हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड भोरंज में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है। इस कारण खंड के अस्पतालों में बुधवार दोपहर बाद से वैक्सीनेशन नहीं हो रही है। वीरवार को खंड के अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड बड़सर में भी वीरवार को महज सिविल अस्पताल बड़सर में ही कोरोना वैक्सीन लगी। शेष खंडों में वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए गए। जिले में अभी तक 31 हजार शीशियां वैक्सीन की प्रयोग हो चुकी हैं।
वीरवार को वैक्सीन की कमी के चलते जिला स्वास्थ्य विभाग ने गाड़ी शिमला भेजी। जो देर शाम तक वापस आएगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में टीकाकरण सुचारु कर दिया जाएगा। बता दें कि वीरवार को वैक्सीन की कमी के कारण महज 24 केंद्रों पर ही टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इनमें भोरंज के सभी अस्पताल और बड़सर के सिविल अस्पताल के अलावा अन्य सभी अस्पतालों में टीकाकरण नहीं हुआ। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि वैक्सीन खत्म होने के कारण वीरवार को टीकाकारण सत्र आयोजित नहीं हुए। शुक्रवार को सभी अस्पतालों में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें