हमीरपुर। जिले में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 190 सैंपल लिए गए।
इनमें से 24 पॉजिटिव निकले। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 14 वर्षीय लड़की, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 34 और 55 वर्षीय दो महिलाएं और 59 वर्षीय व्यक्ति, गांव बारीं की 33 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय व्यक्ति, हीरानगर हमीरपुर का 61 वर्षीय व्यक्ति और 54 वर्षीय महिला, पनयाली की 64 वर्षीय महिला और 39 वर्षीय व्यक्ति, बुधवीं के 53 और 65 वर्षीय दो व्यक्ति, गांव बेहा का 55 वर्षीय व्यक्ति, मनसाई क्षेत्र के गांव सदोह का 80 वर्षीय बुजुर्ग, सपनेहड़ा का 78 वर्षीय बुजुर्ग, मोहीं का 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव दैण का 63 वर्षीय व्यक्ति, भोटा दैण की 20 वर्षीय युवती, चौकी कनकरी का 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, बरोटी की 61 वर्षीय महिला, बढेड़ा की 46 वर्षीय महिला, अप्पर हड़ेटा की 42 वर्षीय महिला और पनसाई की 58 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। ---