तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान से चल रहे साप्ताहिक एफडीपी (फैक्लटी डेवलपमेंट प्रोग्राम) का समापन हुआ।
समापन समारोह में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जय देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलपति ने कहा कि सभी प्रतिभागी एफडीपी से नए ज्ञान और दृष्टिकोण के साथ वापस लौटेंगे। जो न केवल आपके व्यक्तिगत विकास में सहायक होंगे बल्कि हमारे समाज और देश के विकास में भी नई तकनीक का उपयोग कर योगदान देंगे।
वहीं अंतिम दिन बतौर स्रोत व्यक्ति पहुंचे आईआईटी मंडी के डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि सभी सामग्री का विश्लेषण करने और उनके गुणों को समझने के लिए विभिन्न प्रकार की परीक्षण तकनीकों का उपयोग किया जाता है। एनआईटीटीटीआर के डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि विभिन्न परीक्षण तकनीकों का उपयोग करके हम सामग्री के गुणों का विश्लेषण कर सकते हैं।