फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्री ने सुजानपुर में आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Tue, 22 Aug 2023 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर शहर में बारिश प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करते केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर।(स्रोत
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में मंडी जिले की सीमा पर स्थित सचूही गांव से बजाहर, खैरी, जंगलबैरी, बगेहड़ा, पलाही और अन्य गांवों में का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर कहा कि बारिश ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं, जिसकी भरपाई करना जरूरी है। 350 के करीब मकान ऐसे हैं जो गिरने की कगार पर है और कभी भी गिर सकते हैं। जल्द ही अगर उन्हें सहायता या रिटेनिंग वॉल लगाकर नहीं दी गई तो यह भी खत्म हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं। लोगों की शिकायतें हैं कि कहीं पर बिजली 12 दिनों से नहीं है तो कहीं पर लोगों को तिरपाल नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लगभग 862 करोड़ रुपये अभी तक जारी किए हैं। लगभग 2,700 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। हर किसी को सहायता के लिए आगे आना होगा। केंद्र के मोदी सरकार हर सहायता प्रदेश सरकार की कर रही है, आगे भी करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉविड के दौरान भी केंद्र ने पूरे देश की जनता की हिफाजत की अब हिमाचल पर आफत आई है। केंद्र हर समय हर सहायता के लिए उपलब्ध है। उन्होंने प्रशासन से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया, अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय निकायों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


सांसदों का कंधे का सहारा न लें सुक्खू : अनुराग
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय आपदा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं की जा सकती। यह नियम केंद्र में जब कांग्रेस सरकार 2008 में थी, उस समय उन्होंने ही बनाया था। लेकिन फिर भी केंद्र की मोदी सरकार लगातार हिमाचल को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के सांसदों के ऊपर की गई टिप्पणी के के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन पार्टी के सांसदों के ऊपर अगर उन्हें प्रहार करना चाहती है तो वह अन्य सांसदों का कंधे का सहारा ना लें और सीधा अगर उन्हें कोई बात कहनी है तो सीधी कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें