फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पांच से सात सितंबर तक होंगी अंडर-19 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

Thu, 03 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/हमीरपुर। जिले में अंडर-19 लड़कों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पांच से सात सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों में खंड स्तरीय समन्वयक, सहायक समन्वयक और रिकॉर्डर नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक हमीरपुर देशराज डोगरा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर संबंधित स्कूल प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के एडीपीओ हमीरपुर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भोरंज ब्लॉक की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में होगी।
इसके लिए डिडवीं स्कूल के डीईपी अशोक कुमार को समन्वयक, अनिल कुमार बाहन्वीं को सहायक समन्वयक और सुनील दत्त भुक्कड़ को रिकॉर्डर नियुक्त किया गया है।
हमीरपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में होगी। यहां प्रवीण कुमार अमरोह समन्वयक, जगदेव सिंह झगड़याणी सहायक समन्वयक और सुनील कुमार रिकॉर्डर होंगे।
विज्ञापन

बिझड़ी ब्लॉक की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी में होगी। यहां अशोक कुमार को समन्वयक, सुरजीत को सहायक समन्वयक और राजेश कुमार को रिकॉर्डर की जिम्मेदारी दी गई है।
सुजानपुर और टौणी देवी ब्लॉकों की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी में होंगी। इसके लिए सुरेश कुमार भलेठ को समन्वयक, सुरेंद्र कुमार पटलांदर को सहायक समन्वयक तथा सलेंद्र चबूतरा और नीरज कुमार बीड़ बगेहड़ा को रिकॉर्डर नियुक्त किया गया है।
नादौन ब्लॉक की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में होगी। यहां प्रदीप कुमार जलाड़ी समन्वयक, विजय चौडू सहायक समन्वयक और अजय कुमार रिकॉर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें