फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलासी के रोटरी भवन में शुरू होगा आई विजन सेंटर

Thu, 03 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर सलासी स्थित रोटरी भवन में आई विजन सेंटर शुरू करेगा। सेंटर की तैयारियों को लेकर रोटरी आई हॉस्पिटल मारंडा और रोटरी आई फाउंडेशन की टीम ने प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम में रोटरी आई फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सुधीर मल्होत्रा, अध्यक्ष केजी बुटेल, वित्त सचिव कपिल सूद और महाप्रबंधक राघव शर्मा शामिल रहे। टीम ने भवन का निरीक्षण कर सेंटर के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और तकनीकी सुविधाओं को लेकर सुझाव दिए।
इस दौरान मरीजों की जांच और उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। रोटरी क्लब के अनुसार सेंटर शुरू होने के बाद हमीरपुर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आंखों की जांच और उपचार की सुविधा नजदीक ही मिल सकेगी।
विज्ञापन

इससे विशेषकर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें आंखों की जांच के लिए दूर स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रधान रो. प्रदीप कुमार व सचिव रो. अमरजीत अत्री ने कहा कि आई विजन सेंटर शुरू करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर रोटरी क्लब हमीरपुर के सचिव रोटेरियन अमरजीत अत्री, रोटेरियन राजीव शर्मा, रोटेरियन रवि शर्मा, कर्नल एमएम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें