फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अनियंत्रित बाइक पैरापिट से टकराई, युवक की मौत

Wed, 08 Jan 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल, सदर थाना हमीरपुर में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना हमीरपुर की हमीरपुर-टौणीदेवी सड़क पर एनआईटी के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक हमीरपुर में एक होटल में काम करता था। हादसा सोमवार रात को 12 बजे के करीब पेश आया है। हादसे के समय बाइक पर दो युवक सवार थे। एनआईटी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकरा गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। यहां से इस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने इस मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान राजेश 30 वर्ष निवासी गांव धंगोटा डाकघर ख्याह तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान शुभम चौहान निवासी झनिक्कर तहसील टौणीदेवी के रूप में हुई है। बाइक को शुभम चला रहा था। दोनों युवक घर लौट रहे थे। दोनों युवक बेसुध होकर सड़क पर गिरे थे, इस दौरान कमल जीत निवासी कांगड़ा यहां पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत होटल के मालिक को सूचना दी। होटल की गाड़ी में दोनों में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान ही युवक राजेश को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें