चंबा ने दूसरी पारी पर चार विकेट पर बनाए 85 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में आयोजित अंतर जिलास्तरीय तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़ा मुकाबला हुआ। ऊना की टीम ने 65.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए।
एचपीसीए हमीरपुर इकाई के जिला महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि ऊना की टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 10 विकेट के नुकसान पर 65.5 ओवर में 240 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने 48 रन, पंकज जैसवाल 41, अंकित 23, अमनप्रीत 29 पृथ्वीराज ने 24 रन बनाए। चंबा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिंपक ने सबसे अधिक चार विकेट, रोहित नारगा तीन, रिशव दो, नवीन ने एक विकेट हासिल किया। ऊना की टीम को पहली पारी में 16 रन की बढ़त प्राप्त हुई। चंबा ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए चार विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। रिशव महाजन ने 35 रन, कार्तिक ने 15 रन बनाए। ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए महेश, राघव, हरितिक, अंकुश ने क्रमश: एक-एक विकेट हासिल किया।