फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊना ने 204 रन से जीती अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमतर स्टेडियम में ऊना और किन्नौर के बीच हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। अमतर स्टेडियम नादौन में आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में ऊना और किन्नौर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ऊना ने एक पारी और 204 रन से जीत दर्ज की है। ऊना ने अपनी पहली पारी में 411 रन बनाए थे। इससे पूर्व किन्नौर की टीम ने शुक्रवार सुबह जब अपने पिछले स्कोर तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया तो पूरी टीम अपनी पहली पारी में 38.1 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई। इस टीम में नवीन नेगी ने 79 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिकेय ने चार, अंशुमन राणा ने तीन, सुमित संधू तथा शुभ गौतम ने एक-एक विकेट हासिल किया। जबकि एक खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हुआ। इसके बाद फॉलो ऑन खेलने उतरी किन्नौर की टीम दूसरी पारी में भी 26 ओवर में मात्र 58 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें सिद्धार्थ चौहान ने 22 रन का योगदान दिया। ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए भविष्य भारद्वाज ने चार, कार्तिकेय शर्मा ने तीन तथा दिव्यांश शर्मा ने दो विकेट हासिल किए, जबकि एक खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हुआ। अंत में ऊना ने यह मुकाबला एक पारी और 204 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें