फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 33 केवी लाइन की चपेट में आने से दो युवक झुलसे

Mon, 31 Aug 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। सीर और सुनैहल खड्ड से गुजर रही 132 केवी और 33 केवी सब स्टेशन जाहू की मुख्य बिजली लाइन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शनिवार शाम सुनैहल खड्ड के किनारे क्रेटवॉल पर पैदल चल रहे दो युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
इनमें पंजाब निवासी 17 वर्षीय गुरप्रीत और उत्तर प्रदेश निवासी 17 वर्षीय सुखदेव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस चौकी जाहू के सामने सुनैहल खड्ड के किनारे घूम रहे थे।
विज्ञापन

खड्ड में पानी और घासनुमा झाड़ियां होने के कारण दोनों क्रेटवॉल पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 33 केवी सब स्टेशन की मुख्य लाइन से अचानक करंट लग गया। हादसे में गुरप्रीत बुरी तरह झुलसकर गिर गया, जबकि उसके दोस्त सुखदेव को भी करंट लगा।
विज्ञापन

हादसे के बाद 33 केवी सब स्टेशन से अचानक बिजली बंद हो गई। सूचना मिलते ही दोनों युवकों को सिविल अस्पताल बल्द्वाड़ा, जिला मंडी ले जाया गया। यहां सुखदेव को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर हालत के चलते गुरप्रीत को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
स्थिति में सुधार न होने पर उसे वहां से भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। करंट लगने से गुरप्रीत 65 से 70 फीसदी तक झुलस गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें