फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों का चयन

Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हाइटेक एक्स सर्विसमैन संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन को मजबूत करने और प्रदेशभर में संगठनात्मक ढांचे के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मदन सिंह डोगरा को संगठन का संयुक्त सचिव तथा संजय कुमार को मंडल हमीरपुर का महासचिव चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत ऊना जिले से होगी, जहां संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव करवाए जाएंगे। इसके बाद देहरा में भी चुनाव करवाने का प्रस्ताव है। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बैठक में अनिल, सुनील, संजीव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें