फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक ही रात में दो गाड़ियां चोरी

Thu, 26 Jun 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत एक ही रात में दो गाड़ियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने एक गाड़ी को छोड़ दिया, जबकि दूसरी कार को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने छोड़ी हुई गाड़ी को बरामद कर लिया है और दूसरी गाड़ी की तलाश की जा रही है। एक गाड़ी की चोरी होने की शिकायत गांव वरोह के सुनील कुमार ने दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कार को अपने घर के नजदीक वैग हाउस के पास खड़ा किया था और रात को गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी को ढूंढते हुए जब थोड़ी दूर आगे बढ़े तो एक अन्य गाड़ी सड़क पर लावारिस अवस्था में खड़ी मिली।
इस गाड़ी की खिड़कियां व शीशे खुले हुए थे। इसी दौरान मौके पर कार का ढूंढते हुए कार का मालिक मनीष कुमार निवासी वार्ड नंबर आठ, न्यू नगर हाउस, जिला हमीरपुर भी पहुंच गया। मनीष ने बताया कि उसकी कार भी 24 जून की रात को चोरी हुई थी। इस संबंधी, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें