फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़ाग्राम मे दो मंजिला मकान जलकर राख, चलैली में गेंहू की फसल जली

Sun, 27 Apr 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़ाग्राम में आग के कारण जले दो मंजिला मकान को दिखाता पीडि़त। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : ramgarh news
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बड़ाग्राम के ठौ गांव में शुक्रवार देर रात दो सगे भाइयों का दो मंजिला कच्चा आशियाना जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित पवन कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि वे रात को अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक ऊपरी मंजिल से आग की लपटे उठने लगीं। आग को देखकर आसपास के पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, अग्रिशमन की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत यह रही कि आग के दौरान घर के अंदर कोई भी नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों सहित नेताओं ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधवाया। प्रशासन की तरफ से हलका पटवारी ने मौके पर पंहुचकर पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये दिए हैं। पीड़ित दोनों भाई गरीब परिवार से हैं और दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं, लेकिन आग की घटना ने दोनों भाइयों के परिवारों के सिर से छत छीन ली है।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित पूर्व प्रधान सतीश सोनी और कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने भी पीड़ितों के घर पंहुचकर मौका का जायजा लेते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। इसी गांव के साथ लगते ग्राम पंचायत समैला के गांव चलैली मेें दो भाइयों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, दोनों ही घटनाओं में अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बड़ाग्राम में आग के कारण जले दो मंजिला मकान को दिखाता पीडि़त। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : ramgarh news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें